Breaking News

#हरदोई:- उत्तर प्रदेश- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश#


#हरदोई:- उत्तर प्रदेश- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश#

#हरदोई: अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रीता कौशिक के आदेशानुसार बालक बालिकाओं को उनके अधिकारों व पॉक्सो एक्ट अधिनियम 2012 विषय पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन न्यू हाईट्स स्कूल नानक गंज हरदोई में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन एफ टी सी श्री विशाल दीक्षित द्वारा बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।उन्होने पॉक्सो एक्ट के तहत बच्चों को प्राप्त कानूनी सरक्षण तथा अपराध की स्थित में अपनाई जाने वाली विधिक प्रक्रिया के सम्बंध में छात्रों को जागरूक किया। उन्होने बच्चों को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की असहज अथवा आपत्तिजनक स्थिति को नजरंदाज न करें और आवश्यकता पड़ने पर परिवार, विद्यालय या सम्बन्धित विधिक सहयता केन्द्र को इसकी जानकारी अवश्य दें। हेल्पलाइन नंबर 112,1098, 1090 पर कॉल करें जिससे समय रहते हुए सहयता मिल सके। अंत में उन्होने शिविर के माध्यम से बच्चों को यह भी संदेश दिया कि कानून उनके अधिकारों और सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़ा है इसके लिए आपको जागरूक होना बहुत जरूरी है तभी आप अपने अधिकारों को समझकर किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं। इसीलिए समय समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है और जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता दी जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नोडल अधिकारी विनीता धनकर ने कार्यक्रम की सरहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्धारा सवाल भी किए गए और आसानी से उनके प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउंसलर देवेन्द्र सिंह, मुकुल शुक्ला, पी एल वी दिनेश कुमार, शिक्षक शिक्षकाएं तथा अधिक संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहीं#

No comments