Breaking News

#हरदोई:- प्रभारी मंत्री ने तहसील बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत बाढ़ प्रभावित स्थलों का किया निरीक्षण#


#हरदोई:- प्रभारी मंत्री ने तहसील बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत बाढ़ प्रभावित स्थलों का किया निरीक्षण#

‎#हरदोई: असीम अरुण, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ने आज बिलग्राम एवं निकटवर्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव, आवागमन तथा राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने बाढ़ निगरानी कक्ष राजघाट का भी निरीक्षण किया#

‎#प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति एवं प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए#

‎#उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने को कहा#

#फसल क्षति, मकानों के नुकसान एवं अन्य संपत्तियों की क्षति का वास्तविक आकलन कराते हुए पात्र प्रभावितों को समयबद्ध तरीके से आर्थिक सहायता व राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों से वार्ता की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में हरदोई के नागरिकों और किसानों के साथ पूरी मुस्तैदी से खड़ी है तथा किसी भी प्रभावित व्यक्ति को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा#

‎#इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी बिलग्राम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments