#लखनऊ:- सीएम योगी आज दिल्ली दौरे पर, अमित शाह से मुलाकात की संभावना#
#लखनऊ:- सीएम योगी आज दिल्ली दौरे पर, अमित शाह से मुलाकात की संभावना#
#लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना से संबंधित बैठक में शामिल होंगे। परियोजना को लेकर उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होने हैं।/#
#सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हो सकती है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की संभावनाओं समेत विभिन्न राजनीतिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की अटकलें हैं। हालांकि, इन मुद्दों पर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है#
#किशाऊ परियोजना को लेकर होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के प्रतिनिधि शामिल होंगे। करीब छह दशक से लंबित इस परियोजना से जल भंडारण, सिंचाई और बिजली उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री के लखनऊ लौटने और शाम को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने की संभावना है#

No comments