Breaking News

#हरदोई:- मनरेगा में फर्जी हाजिरी! बिना काम कराए मजदूरों के नाम दर्ज हो रहा काम#


#हरदोई:- मनरेगा में फर्जी हाजिरी! बिना काम कराए मजदूरों के नाम दर्ज हो रहा काम#

#हरदोई: विकास खंड टड़ियावां की कई ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि थोक खाला, सारीपुर छछेटा, नारायणपुर ग्रंट, सैंती, हरिहरपुर, टड़ियावां समेत दर्जनों गांवों में बिना धरातल पर काम कराए ही रोजाना सैकड़ों मजदूरों की फर्जी हाजिरी दर्ज की जा रही है। इसके बाद मजदूरों के नाम पर सरकारी धन का आहरण किए जाने का दावा किया गया है#

#दरअसल वीबी-जी रामजी (मनरेगा योजना) के तहत उपरोक्त ग्राम पंचायतों में जिन कार्यों में मजदूरों की उपस्थिति दिखाई जा रही है, उनमें कई स्थानों पर मौके पर अपेक्षित कार्य नजर नहीं आ रहा है। आरोप है कि कागजों और ऑनलाइन रिकॉर्ड में मजदूरों की संख्या बढ़ाकर दर्शाई जाती है, जबकि वास्तविकता में मौके पर या तो काम नहीं होता अथवा दर्ज संख्या के अनुरूप मजदूर मौजूद नहीं रहते#

#निगरानी सिस्टम पर #सवाल#

#मनरेगा में मजदूरों की हाजिरी और कार्यों की निगरानी के लिए ऑनलाइन व्यवस्था होने के बावजूद यदि इस तरह का फर्जीवाड़ा हो रहा है तो यह निगरानी तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सवाल यह भी है कि बिना काम के मजदूरों की हाजिरी कैसे दर्ज हो रही है और भुगतान प्रक्रिया में इसे किस स्तर पर सत्यापित किया जा रहा है? ग्रामीणों ने पूरे मामले की स्थलीय जांच कराकर मस्टर रोल, मजदूरों की हाजिरी, कार्यस्थल और किए गए भुगतान का मिलान कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी धन की वसूली की मांग उठाई गई है#

No comments