Breaking News

#हरदोई:- मामूली बारिश में रोड बनी तालाब, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीर#


#हरदोई:- मामूली बारिश में रोड बनी तालाब, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीर#

#हरदोई: शहर में थोड़ी सी बारिश ने एक बार फिर जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। धर्मशाला रोड पर बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव के चलते लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है#

#दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों के लिए भी रास्ता जोखिम भरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद अक्सर धर्मशाला रोड पर इसी तरह पानी भर जाता है, लेकिन स्थायी जलनिकासी व्यवस्था नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में भी हरदोई शहर के कई प्रमुख मार्गों पर बारिश के बाद जलभराव की स्थिति सामने आई है। इससे नगर की जलनिकासी व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं#

No comments