#हरदोई:- मदारी पासी की प्रतिमा स्थापना के लिए आवंटित धन के बंदरबांट का आरोप, भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन#
#हरदोई:- मदारी पासी की प्रतिमा स्थापना के लिए आवंटित धन के बंदरबांट का आरोप, भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन#
#हरदोई: जननायक मदारी पासी की प्रतिमा स्थापना को लेकर शासन द्वारा आवंटित धन के कथित बंदरबांट का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी ने जिला प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करन पासी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा#
#करन पासी ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा महापुरुष की प्रतिमा स्थापित करने के लिए धन आवंटित किए जाने के बावजूद प्रतिमा स्थापना का कार्य नहीं कराया गया। उन्होंने हरदोई के शासन-प्रशासन पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को किसी एक व्यक्ति के हाथ की कठपुतली बनकर काम नहीं करना चाहिए#
#करन पासी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में सरकार बदलने पर पूरे मामले का हिसाब लिया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मामले की जांच कराकर प्रतिमा स्थापना के लिए आवंटित धन के उपयोग की जानकारी सार्वजनिक करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई#

No comments