#हरदोई:- सफाई के दौरान विवाद में सफाईकर्मी पर चाकू से हमला, साथी कर्मचारी भी घायल#
#हरदोई:- सफाई के दौरान विवाद में सफाईकर्मी पर चाकू से हमला, साथी कर्मचारी भी घायल#
#हरदोई: शहर कोतवाली क्षेत्र के बावन रोड पर गुरुवार सुबह सफाई के दौरान सफाईकर्मियों और मीट विक्रेता के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि मीट विक्रेता ने चाकू से सफाईकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना में राजन के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसके साथी राज के भी घायल होने की बात सामने आई है। घटना सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। नगर पालिका के सफाईकर्मी बावन रोड पर सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर मीट विक्रेता से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से राजन और राज पर हमला कर दिया#
#हमले में राजन के सिर में गंभीर चोट आई। साथी कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे लखनऊ भेजने की तैयारी की। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में नगर पालिका के सफाईकर्मी शहर कोतवाली पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों के कोतवाली पहुंचने से कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति रही#
#मामले की जानकारी मिलने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र कुमार भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली और घायल कर्मचारी के उपचार के संबंध में जानकारी की। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने कर्मचारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद कर्मचारी वापस लौट गए। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र कुमार के अनुसार घायल कर्मचारी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेजने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है#

No comments