Breaking News

#हरदोई:- संडीला- बलरामपुर अस्पताल के डॉ. शिवम मिश्रा ने लिया 'नर सेवा-नारायण सेवा' का संकल्प, संडीला विधानसभा के गांवों में पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं#


#हरदोई:- संडीला- बलरामपुर अस्पताल के डॉ. शिवम मिश्रा ने लिया 'नर सेवा-नारायण सेवा' का संकल्प, संडीला विधानसभा के गांवों में पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं#

#हरदोई: संडीला- क्षेत्र में गरीब, किसान और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से एक सराहनीय सामाजिक पहल की शुरुआत की गई है। बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ के चिकित्साधिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सुपौत्र (स्व. डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा के पौत्र) डॉ. शिवम मिश्रा ने क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक नि:शुल्क एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया है#

#कठिन संघर्ष और संस्कारों से मिली #प्रेरणा#

#अपने प्रेरणादायी सफर को साझा करते हुए डॉ. शिवम मिश्रा ने बताया कि उनके पिता के कठोर अनुशासन और उच्च संस्कारों ने उन्हें जीवन में कभी हार न मानने की सीख दी। महज 14 वर्ष की अल्पायु में गांव की माटी छोड़कर लखनऊ जैसे महानगर में पढ़ाई करना एक बड़ी चुनौती थी। परिवार से दूर, विषम परिस्थितियों और नए माहौल के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी। वर्षों के अथक परिश्रम के बाद उन्होंने अपने पिता के सपने को साकार किया और प्रतिष्ठित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सक के रूप में सेवा देने का गौरव प्राप्त किया#

#गांव-गांव पहुंचेगी मेडिकल- टीम#

#डॉ. मिश्रा ने कहा कि संडीला क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग आर्थिक तंगी और दूरी के कारण बड़े शहरों तक इलाज कराने नहीं पहुंच पाते। इस समस्या के समाधान के लिए एक विशेष चिकित्सकीय टीम का गठन किया जा रहा है, जो गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों की जांच और उपचार करेगी#

#कार्यक्रम में #गणमान्य लोगों की उपस्थिति#

#जनसेवा के इस संकल्प पत्र के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री शिव प्रकाश मिश्रा, डॉ. निहारिका अवस्थी, डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, अरमान चावला, डॉ. इसरार, डॉ. अभिषेक और भाजपा कार्यकर्ता विनय सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉ. शिवम मिश्रा की इस जनहितैषी पहल की सराहना की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया#

No comments