Breaking News

#हरदोई:- में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिली बहुपयोगी किट व निर्धारित गणवेश#


#हरदोई:- में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिली बहुपयोगी किट व निर्धारित गणवेश#

#हरदोई: उत्तर प्रदेश के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के अधिकारों, पारदर्शिता, सुरक्षा, सम्मान एवं बेहतर कार्य-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया। इस दौरान UPCOS पोर्टल एवं वेबसाइट लॉन्च की गई और निगम के लोगो का अनावरण किया गया#

#इसी क्रम में जिला प्रशासन हरदोई की ओर से बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल बारात घर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बहुपयोगी किट एवं निर्धारित गणवेश प्रदान किए#

#इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से आउटसोर्सिंग कर्मियों के कार्यों में पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा#

#कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ‘मधुर’, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अशोक मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे#

No comments