#हरदोई:- टड़ियावां- ब्लॉक परिसर में प्रधान पति और सचिव से मारपीट का आरोप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल#
#हरदोई:- टड़ियावां- ब्लॉक परिसर में प्रधान पति और सचिव से मारपीट का आरोप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल#
#हरदोई: टड़ियावां- विकास खंड कार्यालय परिसर में अलीनगर की प्रधान पति अचल शुक्ला और पंचायत सचिव के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ब्लॉक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं#
#बताया जा रहा है कि ब्लॉक परिसर में ही विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई। खास बात यह है कि ब्लॉक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीआरडी जवानों की ड्यूटी भी रहती है। ऐसे में परिसर के अंदर मारपीट की घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है#
#घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले को लेकर टड़ियावां थाना क्षेत्र में पुलिस से शिकायत और कार्रवाई की मांग की जा रही है। हालांकि, मारपीट के वास्तविक कारण और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी#
#अब सवाल यह है कि ब्लॉक कार्यालय जैसे सरकारी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मारपीट की घटना कैसे हुई और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की उस समय क्या भूमिका रही#

No comments