Breaking News

#हरदोई:- सेवा संकल्प महोत्सव शिविर में 1872 सहायक उपकरण पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे, सरकार की योजनाओं से जगा आत्मसम्मान#


#हरदोई:- सेवा संकल्प महोत्सव शिविर में 1872 सहायक उपकरण पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे, सरकार की योजनाओं से जगा आत्मसम्मान#

#हरदोई: सेवा संकल्प महोत्सव कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व भारती कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के तत्वाधान में कछौना के यसएमडी पटेल महाविद्यालय कछौना में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद अशोक रावत ने कहा इस शिविर का उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र दिव्यांग जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचना है तथा उन्हें स्वावलंबी गतिशील एवं सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है# 

#विधायक रामपाल वर्मा ने कहा डबल इंजन सरकार की मंशा है अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य है। सरकार की जनकल्याण योजनाओं को पात्र व्यक्तियों को लाभ देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने अपने संबोधन ने कहा दिव्यांग जनों और वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराके उनका जीवन सुगम बनाना है। ऐसे कार्यक्रमों से जरूरतमंदों को सीधे लाभ मिलता है। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा इस तरह योजनाओं का लाभ देकर दिव्यांगजनों को लाभ दिलाने के पीछे मकसद है कि उनके अंदर आत्म सम्मान पैदा करना है। उनके आत्मविश्वास में इजाफा हो, वह भी समाज में सम्मानजनक जीवन जी सके#

#शिविर में 200 दिव्यांग जनों तथा राष्ट्रीय बायोश्री योजना के 267 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 467 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार 1872 सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिनकी कुल लागत 60 लाख 94 हजार रुपये धनराशि की है। इस अवसर पर लाभार्थियों को ट्राई साइकिल उपकार पाकर काफी खुशी मिली। विभाग सहित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष मयंक सिंह, विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता, मंडल महामंत्री अजय बाजपेई शाहिद विभागीय अधिकारी मौजूद है#

No comments