#हरदोई:- बारिश में दलदल बनी तत्यौरा की मुख्य सड़क, मिट्टी डालकर भूल गए जिम्मेदार#
#हरदोई:- बारिश में दलदल बनी तत्यौरा की मुख्य सड़क, मिट्टी डालकर भूल गए जिम्मेदार#
#हरदोई: विकास खंड बावन के ग्राम पंचायत तत्यौरा में मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। करीब एक महीने पहले सड़क पर मिट्टी तो डाली गई, लेकिन इसके बाद उसे न तो ठीक से समतल किया गया और न ही दबाया गया। बारिश के बाद यही मिट्टी अब दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों का पैदल निकलना तो दूर, बाइक निकालना भी मुश्किल हो गया है#
#ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क पर इतनी मात्रा में मिट्टी डाली गई थी तो उसका उचित निस्तारण कर रास्ते को आवागमन के योग्य बनाया जाना चाहिए था। लेकिन काम अधूरा छोड़ दिए जाने से अब लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सवाल यह भी है कि यदि सड़क निर्माण या मरम्मत के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं था, तो बारिश से पहले सड़क पर फैली अतिरिक्त मिट्टी हटाकर रास्ते को कम से कम चलने लायक क्यों नहीं बनाया गया#
#विडंबना यह है कि सड़क ठीक होने के बाद इसका श्रेय लेने के लिए तमाम लोग आगे आ सकते हैं, लेकिन लोगों के लिए मुसीबत बनी इस अधूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? गाँवो के इन हालातों को देखकर सरकारी सिस्टम और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमी है#

No comments