#हरदोई:- सण्डीला- NH-731 नियम को दरकिनार कर शुरू हुआ दूसरा टोल प्लाजा, नितिन गड़करी से शिकायत#
#हरदोई:- सण्डीला- NH-731 नियम को दरकिनार कर शुरू हुआ दूसरा टोल प्लाजा, नितिन गड़करी से शिकायत#
#हरदोई: सण्डीला- राष्ट्रीय राजमार्ग 731 (NH-731) पर हरदोई-सण्डीला-लखनऊ मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों की जेब पर दोहरा आर्थिक बोझ पड़ने लगा है। सण्डीला-लखनऊ रोड पर सहिजना के पास एक नया टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है, जिसे लेकर अब विवाद गहराने लगा है। शिकायतकर्ता आलोक अस्थाना के अनुसार सण्डीला से हरदोई रोड पर लगभग 38 किमी की दूरी पर वल्लीपुर में टोल प्लाजा पहले से संचालित है। जबकि सण्डीला से लखनऊ की ओर मात्र 10-11 किमी आगे सहिजना में नया टोल प्लाजा बना दिया गया है। गूगल मैप और स्थानीय आंकड़ों के मुताबिक दोनों टोल प्लाजा के बीच की दूरी महज 47 किलोमीटर है#
#नियमों की #अनदेखी का आरोप#
#द नेशनल हाईवे फी (डिटर्मिनेशन एंड कलेक्शन) रूल्स-2008 के नियम 8(2) के तहत एक ही दिशा में दो टोल प्लाजा के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी होना अनिवार्य है। मात्र 47 किमी की दूरी पर दो टोल प्लाजा का संचालन नियमों के विपरीत माना जा रहा है#
#रोडवेज बस का #किराया बढ़ा, आम यात्री परेशान#
#इस नए टोल प्लाजा के शुरू होने का सीधा असर सिर्फ निजी चार पहिया वाहन चालकों पर ही नहीं, बल्कि आम जनता पर भी पड़ा है। टोल दरें लागू होते ही सरकारी रोडवेज बसों का किराया भी 5 रुपये तक बढ़ा दिया गया है, जिससे दैनिक यात्रियों में नाराजगी है#
#केंद्रीय मंत्री को #पत्र लिखकर शिकायत दर्ज#
#सण्डीला निवासी आलोक अस्थाना ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने नियम विरुद्ध संचालित हो रहे टोल प्लाजा की जानकारी देते हुए मामले में जांच और जनहित में उचित कार्रवाई की मांग की है#

No comments