Breaking News

#हरदोई:- प्रताप नगर चौराहे पर जलभराव से बिगड़े हालात, राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी#


#हरदोई:- प्रताप नगर चौराहे पर जलभराव से बिगड़े हालात, राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी#

#कई दिनों से हो रही रिमझिम बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, वर्षों से नालों की सफाई न होने का आरोप#

#हरदोई: लगातार कई दिनों से हो रही हल्की-हल्की बारिश के चलते प्रताप नगर चौराहे के आसपास मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के चलते सड़क की स्थिति भी लगातार खराब होती जा रही है और कई स्थानों पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है#

#स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रताप नगर चौराहे के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी काफी देर तक सड़कों पर जमा रहता है। लोगों का आरोप है कि चौराहे पर बने नालों की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। नालियां गंदगी और कचरे से पटी होने के कारण पानी की निकासी बाधित रहती है। ऐसे में आसपास के घरों और दुकानों से निकलने वाला पानी भी नालों के रास्ते बाहर निकलने के बजाय मुख्य सड़क पर जमा हो जाता है#

#बारिश होने के बाद स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच से लोगों को निकलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी के नीचे सड़क के गड्ढे दिखाई न देने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। वहीं पैदल राहगीरों को भी अपने कपड़े और सामान बचाते हुए जलभराव वाले रास्ते से गुजरना पड़ रहा है#

#स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी जमा रहने से व्यापार भी प्रभावित होता है। इसके अलावा सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे आए दिन वाहन फिसलने और दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है#

#स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। लगातार पानी जमा रहने से सड़क को और नुकसान पहुंचने के साथ ही आसपास के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है#

#क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से प्रताप नगर चौराहे के आसपास बने नालों की तत्काल सफाई कराने, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम को देखते हुए जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करना बेहद जरूरी है, ताकि राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके#

No comments