Breaking News

#हरदोई:- बघौली- गूलर के पेड़ की कटान से गांव में हड़कंप, अनुमति को लेकर उठे सवाल, वन विभाग और पुलिस को दी गई सूचना, ग्रामीणों ने जांच की मांग की#


#हरदोई:- बघौली- गूलर के पेड़ की कटान से गांव में हड़कंप, अनुमति को लेकर उठे सवाल, वन विभाग और पुलिस को दी गई सूचना, ग्रामीणों ने जांच की मांग की#

#हरदोई: बघौली- थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा मुर्तजाबक्स में एक बड़े और पुराने गूलर के पेड़ को काटे जाने का मामला सामने आया है। पेड़ की कटान की जानकारी मिलते ही गांव में चर्चा तेज हो गई और स्थानीय ग्रामीणों ने मामले को लेकर संबंधित विभागों से कार्रवाई की मांग की है#

#ग्रामीणों के मुताबिक, काटा गया गूलर का पेड़ काफी पुराना और बड़ा था। ऐसे में हरे-भरे पेड़ की कटान को लेकर यह सवाल उठ रहा है कि इसे काटने से पहले वन विभाग अथवा संबंधित प्रशासन से नियमानुसार अनुमति ली गई थी या नहीं#

#बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी ग्रामीणों की ओर से पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पेड़ की कटान वैध अनुमति के तहत हुई थी या नियमों की अनदेखी की गई#

No comments