Breaking News

#हरदोई:- विश्व शांति दिवस पर हरदोई में निकला शांति मार्च, हजारों लोगों ने दिया शांति और सद्भाव का संदेश#


#हरदोई:- विश्व शांति दिवस पर हरदोई में निकला शांति मार्च, हजारों लोगों ने दिया शांति और सद्भाव का संदेश#

#हरदोई: विश्व शांति दिवस के अवसर पर हरदोई नगर में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हुए शांति मार्च निकाला गया। शहीद उद्यान, कंपनी बाग से शुरू हुए मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा, विधायक सवायजपुर कुं. माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’, विधायक सांडी प्रभाष कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ‘मधुर’ तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पीके वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अतिथियों ने मार्च में कुछ दूरी तक पैदल चलकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया#

#मार्च से पूर्व अतिथियों का शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में महिला और पुरुष अलग-अलग कतारों में अनुशासित ढंग से मार्च में शामिल हुए। विश्व शांति दूत एवं शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक प्रेम रावत के अनुयायियों की ओर से आयोजित इस मार्च में प्रतिभागियों ने हाथों में शांति और सद्भाव से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां व बैनर ले रखे थे#

#मार्च में ‘शांति संभव है’ जैसे संदेशों के साथ संतों और आध्यात्मिक विचारों से जुड़े दोहे एवं कथन भी प्रदर्शित किए गए। इनमें “जिस शांति की तुम्हें तलाश है, वह तुम्हारे हृदय में है” जैसे संदेश लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही#

#जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान से हुआ #स्वागत#

#शांति मार्च शहीद उद्यान से डीएम चौराहा, नुमाइश चौराहा, सिनेमा रोड, सिनेमा चौराहा, गरुड़ मार्केट, मौनी बाबा चौराहा, रेलवे गंज, जिंदपीर चौराहा समेत नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों के लिए पानी और जलजीरा की व्यवस्था भी की गई। जिंदपीर चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ‘मधुर’ के सौजन्य से हाइड्रोलिक मशीन के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई। विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों ने स्थानीय लोगों का आभार जताया#

#दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम#

#शांति मार्च के बाद एसआरजे लॉन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेवक गुप्त, रफी अहमद इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुयश बाजपेई, पूर्व सभासद राजीव गुप्ता एवं पत्रकार कंचन बाजपेई ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों और सहयोगियों को शाल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पुलिस व्यवस्था में सहयोग के लिए सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार तथा कार्यक्रम स्थल के स्वामी राजेश गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। शांति मार्च में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवकों को मेडल प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान मोटिवेशनल स्पीकर प्रेम रावत ने ‘टाइमलेस टुडे’ के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। उनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘स्वयं की आवाज और स्वांस’ भी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को वितरित की गई#

#स्काउट बैंड ने बढ़ाया #आकर्षण#

#शांति मार्च में सबसे आगे रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का स्काउट बैंड चल रहा था। बैंड की प्रस्तुति मार्च का प्रमुख आकर्षण रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के इवेंट मैनेजर एवं पत्रकार पीके गुप्ता ने शांति मार्च में शामिल सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों, पुलिस एवं जिला प्रशासन, विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्काउट शिक्षक और विद्यार्थियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया#

No comments