Breaking News

#लखनऊ:- राज्यसभा में भी शून्य हो जाएगी बसपा, रामजी गौतम का कार्यकाल नवंबर में होगा खत्म#


#लखनऊ:- राज्यसभा में भी शून्य हो जाएगी बसपा, रामजी गौतम का कार्यकाल नवंबर में होगा खत्म#

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का विधानसभा और लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी प्रतिनिधित्व समाप्त होने की स्थिति बन गई है। बसपा के एकमात्र राज्यसभा सांसद रामजी गौतम का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है#

#वहीं, बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद यूपी विधानसभा में भी पार्टी का कोई विधायक नहीं है। ऐसे में आगामी राज्यसभा चुनाव में बसपा के पास अपनी सीट बचाने के लिए आवश्यक विधायक संख्या उपलब्ध नहीं है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है#

#मौजूदा विधानसभा संख्या के आधार पर राज्यसभा की एक सीट के लिए करीब 37 विधायकों के मत जरूरी होंगे। बसपा के पास यूपी विधानसभा में कोई विधायक नहीं होने के कारण उसके उम्मीदवार के लिए पर्याप्त समर्थन जुटाना चुनौतीपूर्ण है# 

#बसपा के राज्यसभा से बाहर होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय दल के दर्जे को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा चुनाव आयोग के निर्धारित मानकों पर निर्भर करता है और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन इसमें महत्वपूर्ण हो सकता है#

No comments