Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- मनरेगा में फर्जी हाजिरी का खेल, कागजों पर चल रही तालाब खुदाई#


#हरदोई:- टड़ियावां- मनरेगा में फर्जी हाजिरी का खेल, कागजों पर चल रही तालाब खुदाई#

#हरदोई: टड़ियावां- विकास खंड की ग्राम पंचायत फुकहा तेलियानी में मनरेगा योजना के तहत कथित फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से मनरेगा पोर्टल पर प्रतिदिन आधा सैकड़ा से अधिक श्रमिकों की फर्जी उपस्थिति दर्ज की जा रही है, जबकि मौके पर कोई काम होता दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, सरकारी अभिलेखों में तालाब खुदाई का कार्य संचालित होना दर्शाया जा रहा है, लेकिन मौके पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है#

#ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित तालाब पर करीब एक वर्ष से कोई काम नहीं हुआ है, बावजूद इसके पोर्टल पर लगातार श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी योजना के नाम पर कागजों में काम दिखाकर सरकारी धन के दुरुपयोग का प्रयास किया जा रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है#

#अब सवाल यह है कि यदि मौके पर काम नहीं हो रहा तो मनरेगा पोर्टल पर श्रमिकों की लगातार उपस्थिति किस आधार पर दर्ज की जा रही है? इस मामले में जिला मुख्यालय पर स्थापित मनरेगा निगरानी सिस्टम फेल साबित हो रहा है। लंबे समय से जिले में कुर्सी तोड़ रहे मनरेगा उपायुक्त की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। हालांकि फर्जीवाड़े से सम्बंधित खबरे सामने आने के बाद उस दिन का कार्य शून्य कर दिया जाता है, जबकि अगले दिन से फर्जीवाड़े की शुरुआत पुनः कर दी जाती है#

No comments