Breaking News

#हरदोई:- शिक्षक सम्मान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 100 शिक्षकों को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान#


#हरदोई:- शिक्षक सम्मान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 100 शिक्षकों को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान#

#हरदोई: शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को सुंदरलाल जन कल्याण सेवा संस्थान, हरदोई की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं को “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरदोई एवं आसपास के क्षेत्रों से करीब 60 शिक्षक-शिक्षिकाएं स्वयं उपस्थित रहे, जबकि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से सम्मानित किया गया। इस तरह संस्था का सम्मान प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के करीब 100 शिक्षकों तक पहुंचा#

#कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ मंडल अधीक्षक डॉ. सुशील हंस रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश सलाहकार अटेवा ओमप्रकाश कनौजिया, लखनऊ मंडल अध्यक्ष डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. डी.आर. बौद्ध, डॉ. आर.सी. करुणाकर एवं जूनियर शिक्षक संघ सुरसा के महामंत्री ब्रजेश वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र विक्रम दिवाकर ने किया#

#समारोह में रमेश कुमार, अजीत शुक्ल, अवधेश कुमार (सांडी), संघ प्रिय गौतम, कमलेश कुमार, आनंद कुमार (पिहानी), राम मूर्ति वर्मा, दीप शिखा, विवेक कुमार, अफसा रसूल, सरिता वर्मा, पुष्पा वर्मा, मनोज कुमार (सुरसा), सुनील आनंद (गोण्डा), आशुतोष कुमार (श्रावस्ती), सतना सिंह, पुष्पेंद्र सिंह (हाथरस), राजेश शर्मा (कानपुर), मनीषा गौतम एवं श्री राम (बलरामपुर) सहित अनेक शिक्षकों को सम्मानित किया गया#

#सम्मान के साथ पौधा देकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश#

#समारोह की खास पहल के रूप में प्रत्येक उपस्थित सम्मानित शिक्षक को सम्मान-पत्र के साथ एक पौधा भी भेंट किया गया। संस्था ने शिक्षक सम्मान को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए संदेश दिया कि जिस तरह शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को संवारते हैं, उसी तरह पौधे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था के संस्थापक एवं कार्यक्रम आयोजक तथा राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गौतम ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र और समाज के निर्माण की आधारशिला हैं#

#शिक्षकों के समर्पण और योगदान को सम्मानित करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके प्रति समाज का सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि संस्था शिक्षा, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी।संस्था की अध्यक्ष नम्रता सिंह, सचिव पुष्पा देवी एवं कोषाध्यक्ष प्रत्युष धीर ने सभी अतिथियों, उपस्थित शिक्षकों तथा ऑनलाइन माध्यम से जुड़े शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। करीब 60 शिक्षकों की प्रत्यक्ष मौजूदगी और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से ऑनलाइन जुड़े शिक्षकों की सहभागिता ने समारोह को व्यापक स्वरूप प्रदान किया#

No comments