#हरदोई:- श्री बालाजी संस्कृत विद्यापीठ में इनर व्हील क्लब ने बच्चों को बांटीं ज्ञानवर्धक पुस्तकें#
#हरदोई:- श्री बालाजी संस्कृत विद्यापीठ में इनर व्हील क्लब ने बच्चों को बांटीं ज्ञानवर्धक पुस्तकें#
#हरदोई: इनर व्हील क्लब हरदोई शक्तिवाहिनी की ओर से खेतुई बालाजी मंदिर स्थित श्री बालाजी संस्कृत विद्यापीठ में सेवा एवं शिक्षा से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए आध्यात्मिक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें और लाइब्रेरी स्टैंड भेंट किया गया#
#क्लब की प्रेसिडेंट निशा बाजपेई ने पुस्तकें और लाइब्रेरी स्टैंड विद्यालय के आचार्य वैभव मिश्रा को सौंपे। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्ञान से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल भी वितरित किए गए। इसके साथ ही मंदिर की गौशाला में गायों के लिए हरी घास उपलब्ध कराने के लिए दान किया गया#
#इस अवसर पर क्लब की IPP वंदना गुप्ता, ISO मधु निगम, एडिटर रजनी शुक्ला और सदस्य सुमन मौजूद रहीं। श्री बालाजी संस्कृत विद्यापीठ के व्यवस्थापक महंत नागेंद्र दास ने क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इनर व्हील क्लब हरदोई शक्तिवाहिनी की ओर से शिक्षा, संस्कार, सेवा और समाज कल्याण से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही गई#

No comments