Breaking News

#हरदोई:- गोपामऊ- कोरिगवां-शाहपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की विभागीय प्रक्रिया शुरू#


#हरदोई:- गोपामऊ- कोरिगवां-शाहपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की विभागीय प्रक्रिया शुरू#

#हरदोई:- गोपामऊ- विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। विधायक श्याम प्रकाश की संस्तुति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास खंड हरियावां के कोरिगवां-शाहपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को संज्ञान में लेते हुए विभागीय प्रक्रिया जनहित में प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं#

#बताया गया है कि स्वीकृति मिलने के बाद करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से जर्जर सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है#

#इस पहल पर क्षेत्रवासियों ने उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश का हृदय से आभार व्यक्त किया है#

No comments