Breaking News

#हरदोई:- महान क्रान्तिकारी जयदेव कपूर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को किया याद#


#हरदोई:- महान क्रान्तिकारी जयदेव कपूर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को किया याद#

#हरदोई: 19 सितंबर- आजादी के क्रांतिकारी जयदेव कपूर की पुण्यतिथि पर शनिवार को रेडियो जागो 90.4 एफएम स्टूडियो, जिन्दपीर चौराहा, रेलवे गंज में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जयदेव कपूर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और संघर्षों को याद किया#

#कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयदेव कपूर के पुत्र संजय कपूर और पौत्र मयूर कपूर मौजूद रहे। संजय कपूर ने अपने पिता के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनके संघर्षों से जुड़े संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि अंडमान की सेल्युलर जेल में जयदेव कपूर को कठोर कारावास की सजा झेलनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है#

#वक्ताओं ने बताया कि जयदेव कपूर का नाम भगत सिंह सहित अन्य क्रांतिकारियों के साथ जुड़े स्वतंत्रता आंदोलन के प्रसंगों में आता है। दिल्ली की केंद्रीय विधानसभा की घटना, काकोरी से जुड़े क्रांतिकारियों को जेल से छुड़ाने के प्रयास और सहारनपुर में बम बनाने की गतिविधियों सहित कई क्रांतिकारी घटनाओं में उनकी भूमिका का उल्लेख कार्यक्रम में किया गया। उनके अंडमान स्थित सेल्युलर जेल के कारावास और वहां झेली गई कठिनाइयों को भी याद किया गया#

#कार्यक्रम के दौरान जयपुर, कोलकाता और यूरोप के लॉस एंजिल्स में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक प्रवेश कर चुके वीडियो एल्बम ‘जयदेव कपूर’ की यूट्यूब पर वर्ल्ड वाइड रिलीज भी की गई। जयदेव कपूर के पुत्र संजय कपूर ने प्ले बटन दबाकर एल्बम का विमोचन किया। जी म्यूजिक हरदोई के को-प्रोड्यूसर अमन सिंह ने बताया कि एल्बम के माध्यम से जयदेव कपूर के जीवन, संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने लोगों से यूट्यूब पर ‘जयदेव कपूर फ्रीडम फाइटर’ सर्च कर वीडियो देखने की अपील की#

#कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अभय शंकर गौड़, पतंजलि योगपीठ महिला प्रमुख विनीता पांडेय, जी म्यूजिक हरदोई टीम के डॉ. गौरव अग्रवाल, अमन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि रेडियो जागो 90.4 एफएम कार्यालय में जयदेव कपूर से संबंधित चित्र और दस्तावेज भी संरक्षित किए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े इतिहास और क्रांतिकारियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया#

No comments