Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- आदर्श पब्लिक स्कूल में LSD वैक्सीन को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी#


#हरदोई:- टड़ियावां- आदर्श पब्लिक स्कूल में LSD वैक्सीन को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी#

#हरदोई: टड़ियावां- आदर्श पब्लिक स्कूल,उन्नौती में LSD वैक्सीन (लम्पी स्किन डिजीज) को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पशुचिकित्साधिकारी टड़ियावां डॉ. डीके गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पशुओं में होने वाली लम्पी स्किन डिजीज के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी#

#टीम ने बीमारी के लक्षण, बचाव के उपाय एवं वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया। बताया गया कि पशुओं को लम्पी स्किन डिजीज से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना तथा संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखना जरूरी है#

#पशुपालकों से अपील की गई कि यदि किसी पशु में लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को इसकी सूचना दें और पशु का उचित उपचार कराएं। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पशुओं के स्वास्थ्य एवं बीमारी से बचाव को लेकर जागरूक किया गया#

No comments