#हरदोई:- में PNG गैस सप्लाई ठप, घरों में चूल्हे पड़े ठंडे#
#हरदोई:- में PNG गैस सप्लाई ठप, घरों में चूल्हे पड़े ठंडे#
#हरदोई: शहर के आवास विकास कॉलोनी व ऊँचा थोक से सांडी रोड क्षेत्र में HP PNG गैस की सप्लाई पिछले 12 घंटे से बाधित होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घरेलू गैस की किल्लत का असर अब सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों की दिनचर्या और पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी है#
#गैस उपलब्ध न होने के कारण कई परिवारों को सुबह के समय खाना तैयार करने में परेशानी हुई। इसके चलते कुछ बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए, जबकि कई परिवारों के सामने बच्चों के लिए नाश्ता और भोजन तैयार करने की समस्या खड़ी हो गई#
#उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस जैसी आवश्यक सुविधा की सप्लाई लगातार बाधित रहने से परिवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। PNG गैस का इमरजेंसी नंबर भी शो पीस साबित हो रहा है#

No comments