Breaking News

#दिल्ली:- NSA हिरासत मामले में हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं गौतमबुद्ध नगर की DM मेधा रूपम#


#दिल्ली:- NSA हिरासत मामले में हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं गौतमबुद्ध नगर की DM मेधा रूपम#

#नोएडा: दिल्ली- विश्वविद्यालय की छात्रा आकृति चौधरी की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत के मामले में गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को आकृति की हिरासत को अवैध ठहराते हुए उसकी रिहाई का आदेश दिया था और पांच लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए थे#

#हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार मुआवजे की राशि जिलाधिकारी मेधा रूपम के वेतन से वसूल की जानी थी। अदालत ने मामले में जिम्मेदार अन्य अधिकारियों, संबंधित थाना प्रभारी समेत, के वेतन से भी राशि वसूलने का निर्देश दिया था। अदालत ने NSA के तहत हिरासत के आदेश को पर्याप्त सामग्री के अभाव और उचित विचार के बिना पारित माना था#

#बताया गया कि आकृति चौधरी को अप्रैल 2026 में नोएडा में मजदूरों के वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 13 मई को उनके खिलाफ NSA लगाया गया। वह करीब पांच महीने तक हिरासत में रहीं। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में नोएडा प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि अधिकारियों की निष्ठा संविधान के प्रति होनी चाहिए। अदालत ने संबंधित अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड में अपनी नाराजगी दर्ज करने का भी निर्देश दिया था#

#अब जिलाधिकारी मेधा रूपम ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इससे मामले में NSA के इस्तेमाल, प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही और व्यक्तिगत स्तर पर मुआवजे की वसूली को लेकर कानूनी बहस सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है#

No comments