Breaking News

#हरदोई:- मेडिकल कॉलेज के पुलिस सहायता केंद्र में ले जाकर ईरिक्शा चालक को पीटा, वीडियो वायरल#


#हरदोई:- मेडिकल कॉलेज के पुलिस सहायता केंद्र में ले जाकर ईरिक्शा चालक को पीटा, वीडियो वायरल#

#हरदोई: राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा के लिए बनाए गए पुलिस सहायता केंद्र को लेकर विवाद सामने आया है। यहां एक ई-रिक्शा चालक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है#

#बताया जा रहा है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के भूरा टीकुर निवासी ई-रिक्शा चालक विश्वमोहन मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान वहां तैनात दो सुरक्षाकर्मियों ने उसे ई-रिक्शे से नीचे उतारा और खींचकर पुलिस सहायता केंद्र के अंदर ले गए। इसके बाद उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें कुछ लोगों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। पीड़ित की ओर से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है#

#सहायता केंद्र के अंदर ले जाने को लेकर उठे सवाल#

#मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस सहायता केंद्र के अंदर ई-रिक्शा चालक को किसकी अनुमति से ले जाया गया? यदि केंद्र पुलिस सहायता और सुरक्षा के लिए निर्धारित है तो अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किसी व्यक्ति को वहां मौजूद कमरे के भीतर क्यों ले जाया? यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या ई-रिक्शा चालक को अंदर ले जाने से पहले किसी पुलिसकर्मी या जिम्मेदार अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई थी। यदि मारपीट की घटना सहायता केंद्र के अंदर हुई है तो वहां मौजूद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है#

#वायरल वीडियो और सामने आए आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट के आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल मामला मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस सहायता केंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जाँच की बात कही है#

No comments