Breaking News

#रायबरेली:- अधिक खर्च करना पड़ा महँगा! SDM पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा#


#रायबरेली:- अधिक खर्च करना पड़ा महँगा! SDM पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा#

#रायबरेली: ऊंचाहार के SDM विवेक राजपूत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। विजिलेंस की जांच में उनकी वैध आय और संपत्ति व उसके रखरखाव पर किए गए खर्च के बीच बड़ा अंतर सामने आने का दावा किया गया है#

#विजिलेंस के मुताबिक, जांच अवधि में SDM की वैध आय करीब 38.87 लाख रुपये पाई गई, जबकि संपत्ति अर्जित करने और उसके रखरखाव पर करीब 1.09 करोड़ रुपये खर्च किए गए। दोनों के बीच लगभग 70.92 लाख रुपये का अंतर मिला#

#जांच एजेंसी के अनुसार, इस अंतर को लेकर अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इसके बाद विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है#

No comments