#हरदोई:- स्कूल के सामने हरे नीम पर चला आरा, लकड़ी कटान को लेकर उठे सवाल#
#हरदोई:- स्कूल के सामने हरे नीम पर चला आरा, लकड़ी कटान को लेकर उठे सवाल#
#पुलिस और वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल, जिले में नहीं थम रहा अवैध कटान#
#हरदोई: कोतवाली कछौना क्षेत्र के कलौली गांव में हरे पेड़ों की कटान का मामला सामने आने के बाद जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने खड़े हरे-भरे नीम के पेड़ पर लकड़ी कटान करने वालों ने आरा चला दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिना अनुमति हरे पेड़ों की कटान का सिलसिला कथित तौर पर लंबे समय से चल रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से लकड़ी कटान करने वालों के हौसले बुलंद हैं#
#विद्यालय के सामने खड़े हरे नीम के पेड़ को काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में हरियाली पर इसी तरह आरा चलता रहेगा। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस से पूरे मामले की जांच कराने तथा पेड़ कटान में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी सवाल उठाया है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी के बावजूद हरे पेड़ों की कटान कैसे हो रही है#

No comments