Breaking News

#हरदोई:- लेखपाल ने की निशानदेही, तहसीलदार ने माना सही, फिर भी नहीं हट रहा कब्जा! SP दरबार पहुंचा किसान#


#हरदोई:- लेखपाल ने की निशानदेही, तहसीलदार ने माना सही, फिर भी नहीं हट रहा कब्जा! SP दरबार पहुंचा किसान#

#हरदोई:- टड़ियावां- थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा में खेत की मेड़ काटकर कथित रूप से कब्जा करने और विरोध करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित दिलीप मिश्रा व रजनीश मिश्रा पुत्रगण स्व. रामहर्ष ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर FIR दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है#

#पीड़ितों के मुताबिक उनका खेत गाटा संख्या 253 में है। आरोप है कि पवन त्रिवेदी पुत्र रामसरन और पीयूष उर्फ शेरू त्रिवेदी पुत्र पवन त्रिवेदी ने खेत की मेड़ काटकर कब्जा करने का प्रयास किया#

#पीड़ितों ने बताया कि 08 अगस्त 2026 को समाधान दिवस में शिकायत के बाद 19 अगस्त को लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नाप-जोख की, स्पॉट मेमो तैयार किया, गूगल फोटो ली और निशानदेही कर खूंटियां लगवाईं। लेखपाल के निर्देश पर पीड़ितों ने मेड़ दोबारा बना ली#

#इसके बाद 23 अगस्त को तहसीलदार व SHO ने मौके पर पहुंचकर पुनः पैमाइश कराई। पीड़ितों का दावा है कि यह पैमाइश भी लेखपाल की पूर्व निशानदेही के अनुरूप सही पाई गई#

#धमकी देने का भी आरोप#

#पीड़ितों ने अनिल मिश्रा, सतेन्द्र मिश्रा, पवन त्रिवेदी व उनके पुत्र पर लगातार परेशान करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ लोग कथित रूप से हथियार लेकर घर पहुंचते हैं, गाली-गलौज करते हैं और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं#

#पीड़ित परिवार ने जान-माल का खतरा बताते हुए SP हरदोई से मामले की जांच, FIR दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है#

No comments