Breaking News

#कौशाम्बी:- सिराथू- शहजादपुर के राजन टोला में गंदगी का अंबार, 15 साल से नाली का इंतजार#


#कौशाम्बी:- सिराथू- शहजादपुर के राजन टोला में गंदगी का अंबार, 15 साल से नाली का इंतजार#

#कौशाम्बी: सिराथू- शहजादपुर गांव के राजन टोला में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। नाली का निर्माण नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है#

#स्कूली बच्चों को भी परेशानी#

#स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 15 वर्षों से नाली निर्माण की समस्या बनी हुई है। सड़क पर भरे गंदे पानी से स्कूली बच्चों और राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत होती है। वहीं, गंदगी और जलभराव से मच्छर पनपने तथा बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है#

#ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित अधिकारी समस्या का संज्ञान लेकर नाली का निर्माण कराएं और सड़क की मरम्मत कराकर जलभराव से निजात दिलाएं। आखिर कब मिलेगी राजन टोला के लोगों को इस समस्या से राहत#

No comments