#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने बताया कि जनपद में दिनांक 16-11-2026 से 30-11-2026 तक स्वगणना का कार्य किया जाना है
#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने बताया कि जनपद में दिनांक 16-11-2026 से 30-11-2026 तक स्वगणना का कार्य किया जाना है। स्वगणना कार्य को प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संपादित कराए जाने हेतु विभिन्न विभागों के लिए विभागवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग हेतु निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हेतु विभाग को आवंटित लक्ष्य का अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों में आनुपातिक वितरण किया जाना सुनिश्चित करें। स्वगणना कार्य के संबंध में समस्त कार्मिकों को आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाए तथा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह निर्देश भी दिए हैं कि कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए। सभी सम्बन्धित अधिकारी स्वगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से संपादित कराना सुनिश्चित करें। संलग्नक - विभाग वार आवंटित लक्ष्यों की सूची#

No comments