#हरदोई:- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपाली भार्गव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों हेतु द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अर्न्तगत दिनाँक 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के दिन मतदाता सूची में मतदाता के विवरण में आंशिक लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों होने के आधार पर किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जायेगा
#हरदोई:- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपाली भार्गव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों हेतु द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अर्न्तगत दिनाँक 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के दिन मतदाता सूची में मतदाता के विवरण में आंशिक लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों होने के आधार पर किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जायेगा। यदि कोई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये मतदान केन्द्र पहुँचता है और पीठासीन अधिकारी अथवा मतदान अधिकारी को मतदाता सूची में उसके विवरण में लिपिकीय अथवा मुद्रण सबंधी अशुद्धियों दिखाई देती है तो ऐसी स्थिति में मतदाता की पहचान सुनिश्चित की जायेगी। यदि मतदान अधिकारी मतदाता द्वारा प्रस्तुत अनुमन्य दस्तावेजों अथवा मतदाता सूची में दर्ज अन्य विवरणों के आधार पर इस बात से संतुष्ट हो जाता है कि सम्बन्धित व्यक्ति वही मतदाता है जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है तो ऐसी लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों की नजर अंदाज करते हुए उसे मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति दी जायेगी#
#उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान इन निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाये ताकि केवल मामूली लिपिकीय अथवा मुद्रण सम्बन्धी त्रुटियों के कारण किसी पात्र मतदाता को मतदान से वंचित न होना पड़े। साथ ही सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को इस संबध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी गयी है। जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके यदि किसी भी मतदाता को किसी भी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि के कारण मताधिकार के प्रयोग में समस्या आती है तो जिला निर्वाचन कार्यालय के निम्न *कन्ट्रोल रूम नम्बर 05852-234407 में सम्पर्क कर सकते है,* दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को पूर्वाहन 08.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों पर जनसामान्य को कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो कन्ट्रोल रूम के नम्बर पर सम्पर्क कर सकतें, उक्त कन्ट्रोल रूम के प्रभारी श्री संतोष कुमार, डीसी मनरेगा जनपद हरदोई है तथा तहसील स्तर पर कन्ट्रोल रूम प्रभारी सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारी है जिनसे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सम्पर्क कर सकते है#
#उक्त के अतिरिक्त लखनऊ खण्ड स्नातक क्षेत्र के ऐसे वैध मतदाताओं जोकि निजी /अर्धशासकीय क्षेत्र में सेवारत हो यदि वह दिनॉक 23 अक्टूबर, 2026 के होने वाले मतदान के प्रयोजन हेतु अवकाश का उपभोग करना चाहे तो नियोक्ता/नियोजक उनको सवेतन एवं बिना किसी अवकाश की कटौती कर यह अवकाश प्रदान करेंगे ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। यदि कोई भी नियोजक/नियोक्ता वैध मतदाताओं को यदि अवकाश नहीं देते है तो इसका संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभागों के माध्यम से उचित कार्यवाही की जायेगी#

No comments