#हरदोई:- दीपावली त्यौहार के अवसर पर अस्थायी आतिशबाजी विक्रय लाइसेन्स हेतु आवेदन#
#हरदोई:- दीपावली त्यौहार के अवसर पर अस्थायी आतिशबाजी विक्रय लाइसेन्स हेतु आवेदन#
#हरदोई: नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया है कि इस वर्ष दीपावली त्यौहार के अवसर पर नगर क्षेत्र, हरदोई में (सी०एस०एन०, पी०जी० कॉलेज में 100 तथा आई०टी०आई० में 50, कुल 150 आतिशबाजी लाइसेंस) आतिशबाजी का अस्थायी विक्रय लाइसेन्स प्राप्त करने हेतु आवेदन फार्म दिनांक 24-10-2026 से उपलब्ध होगें। इच्छुक व्यक्ति इसके लिए कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, हरदोई पर अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज-03 फोटो एवं विगत वर्ष दीपावली के अवसर पर, उनको निर्गत अस्थायी आतिशबाजी लाइसेन्स की मूलप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर, आवेदन फार्म एवं स्व-घोषणा पत्र का प्रारूप निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित फार्म को भरकर एवं सभी अपेक्षित प्रपत्रों को संलग्न करके, उपरोक्त कार्यालय में दिनांक 24-10-2026 से दिनांक 02-11-2026 तक किसी भी कार्य दिवस में समय प्रातः 10.00 बजे से अप० 04.00 बजे तक जमा कर सकते हैं। दिनांक 02-11-2026 के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। अस्थायी आतिशबाजी विक्रय लाइसेन्स प्राप्त करने हेतु निर्धारित राजकीय शुल्क व अन्य अनिवार्य शर्तों का उल्लेख आवेदन फार्म के पृष्ठ भाग पर अंकित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति इनको भली-भाँति पढ़ने एवं समझने के उपरान्त ही आवेदन करें। अस्थायी आतिशबाजी विक्रय लाइसेन्स का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ प्रक्रिया के अन्तर्गत किया जायेगा। अस्थायी आतिशबाजी विक्रय लाइसेन्स के अन्तर्गत अस्थायी दुकान लगाये जाने हेतु स्थान आवंटन अग्निशमन विभाग के मानक अनुसार लॉटरी पद्धति के अन्तर्गत किया जायेगा#

No comments