Breaking News

#सुलतानपुर:- मिशन शक्ति फेज-6.0 का आगाज, सुलतानपुर में निकला शक्ति मार्च#


#सुलतानपुर:- मिशन शक्ति फेज-6.0 का आगाज, सुलतानपुर में निकला शक्ति मार्च#

#सुलतानपुर: एसपी विनीत जायसवाल के नेतृत्व में महिला सुरक्षा का संदेश, सदर के साथ जयसिंहपुर व बल्दीराय में भी हुए जागरूकता कार्यक्रम#

#सुलतानपुर: शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित तिकोनिया पार्क से कोतवाली नगर तक शक्ति मार्च निकाला गया। वहीं, जयसिंहपुर और बल्दीराय तहसील क्षेत्रों में भी प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए#

#शक्ति मार्च में शामिल हुईं महिलाएं और छात्राएं#

#जिला मुख्यालय पर निकाले गए शक्ति मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह और उपजिलाधिकारी सदर गरिमा सौनकिया सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। मार्च में महिला पुलिसकर्मियों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, नगरपालिका की महिला कर्मचारियों और छात्राओं ने भाग लेकर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया#

#तहसीलों में भी चला जागरूकता अभियान#

#मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर संदीप यादव और उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह की मौजूदगी में संबंधित तहसील क्षेत्रों में भी पुलिस बल के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और पुलिस की सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई#

#हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी#

#अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, महिला हेल्पलाइन-181 और साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न सहायता सेवाओं के बारे में बताया गया। साथ ही#

No comments