#सुल्तानपुर:- की बेटी प्रीति का उत्तराखंड अंडर-19 महिला टी20 टीम में चयन, जिले का नाम किया रोशन#
#सुल्तानपुर:- की बेटी प्रीति का उत्तराखंड अंडर-19 महिला टी20 टीम में चयन, जिले का नाम किया रोशन#
#सुल्तानपुर: जिले की होनहार क्रिकेटर प्रीति ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। उनका उत्तराखंड अंडर-19 महिला टी20 टीम में चयन हुआ है।प्रीति दुबेपुर ब्लॉक के लाखीपुर गांव* की रहने वाली हैं। वह सुल्तानपुर की भारत क्रिकेट अकादमी में कोच मोहम्मद शाकिब खान के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत और अभ्यास कर रही हैं।प्रीति के चयन की खबर से जिले में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर क्रिकेट सचिव सुल्तानपुर, अल हिदायत स्कूल के प्रबंधक अख्तर मकसूद, निमेंद्र गोयल और भारत क्रिकेट अकादमी के सभी बच्चों ने खुशी जताई और प्रीति को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं#

No comments