Breaking News

#हरदोई:- बिलग्राम- की धरती पर खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, उत्साह से सराबोर रहा 76वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का द्वितीय दिवस#


#हरदोई:- बिलग्राम- की धरती पर खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, उत्साह से सराबोर रहा 76वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का द्वितीय दिवस#

#बिलग्राम, हरदोई। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी बिलग्राम की धरती इन दिनों जनपद की उभरती खेल प्रतिभाओं के उत्साह, उमंग और शानदार प्रदर्शन की साक्षी बन रही है। 76वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 के द्वितीय दिवस बुधवार को बी जी आर एम इंटर कॉलेज, बिलग्राम-हरदोई के खेल प्रांगण में विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का शानदार आयोजन हुआ। जनपद के लगभग 55 विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, क्षमता और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया#

#प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सुबह से ही खेल मैदान खिलाड़ियों की ऊर्जा से सराबोर रहा। किसी स्पर्धा में जीत के लिए धावकों के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दिया तो कहीं कूद एवं थ्रो स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपने दमखम और तकनीक से सभी को प्रभावित किया। अपने विद्यालय के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते छात्र-छात्राओं की तालियों और जयघोष से पूरा खेल परिसर बार-बार गूंजता रहा#

#बिलग्राम में इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेलों के प्रति एक अलग ही वातावरण तैयार किया है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं क्रीड़ा प्रभारियों की उपस्थिति से बिलग्राम की धरती खेल प्रतिभाओं के महाकुंभ का स्वरूप लिए हुए है। अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के साथ लगातार संचालित हो रही विभिन्न स्पर्धाएं आयोजन को यादगार बना रही हैं#

#इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन, मल्लावां-हरदोई का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं विधायक बिलग्राम-मल्लावां डॉ. आशीष सिंह ‘आशू’ द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन में दिए जा रहे सहयोग से खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है। खेल और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की इस पहल से बिलग्राम में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता शानदार ढंग से संचालित हो रही है#

#डॉ. अरविन्द कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक हरदोई के मुख्य निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में द्वितीय दिवस पर विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए। अभी तक प्राप्त परिणाम इस प्रकार हैं#

#सीनियर बालक 3000 मीटर दौड़ में अतुल यादव, बी जी आर इंटर कॉलेज बिलग्राम ने प्रथम, धर्मवीर, श्री देवी दयाल इंटर कॉलेज सुभानखेड़ा ने द्वितीय तथा आकाश, सेठ बाबू राम भारती इंटर कॉलेज पाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया#

#सब-जूनियर बालक डिस्कस थ्रो में गौतम, भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज संडीला ने प्रथम, सौरभ मौर्या, भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज संडीला ने द्वितीय तथा शानू, दयानन्द इंटर कॉलेज सुरसा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया#

#जूनियर बालक गोला फेंक में अनुभव, सेठ बाबू राम भारती इंटर कॉलेज पाली ने प्रथम, मोहित, बी एन इंटर कॉलेज मल्लावां ने द्वितीय तथा अरुण, पी वी आर इंटर कॉलेज गौसगंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया#

#सब-जूनियर बालिका 200 मीटर दौड़ में सोनी, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज हसनापुर ने प्रथम, मानसी, देवी दयाल इंटर कॉलेज सुभानखेड़ा ने द्वितीय तथा छाया, बेनी माधव इंटर कॉलेज हरदोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया#

#सीनियर बालिका त्रिकूद में प्रतिभा तिवारी, बी एन इंटर कॉलेज मल्लावां ने प्रथम, अंजलि, बी एन इंटर कॉलेज मल्लावां ने द्वितीय तथा आकांक्षा, अंबिका बक्स इंटर कॉलेज पंढरवा किला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया#

#सीनियर बालक चक्का फेंक में अतुल कुमार, बी एन इंटर कॉलेज भगवंतनगर मल्लावां ने प्रथम, संदीप कुमार वर्मा, हत्याहरण इंटर कॉलेज हत्याहरण ने द्वितीय तथा विनय कश्यप, बी एन इंटर कॉलेज भगवंतनगर मल्लावां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया#

#इस मौके पर आयोजन समिति, निर्णायकों, क्रीड़ा शिक्षकों एवं व्यवस्था में लगे शिक्षक-कर्मचारियों द्वारा प्रतियोगिताओं का सुव्यवस्थित संचालन किया जा रहा है#

#द्वितीय दिवस पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों में खुशी थी तो अन्य प्रतिभागियों में अगली स्पर्धा में और बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा दिखाई दिया। बिलग्राम की धरती पर प्रतिभा, परिश्रम, अनुशासन और खेल भावना का यह अद्भुत संगम 76वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 को एक शानदार और स्मरणीय आयोजन बना रहा है। इस मौके पर प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस के सत्राधिकारी#

#अरुण कुमार बाजपेयी,अखिलेश कुमार, हरिश्चंद्र गौतम महेश प्रसाद, अनुज कुमार यादव, सुनील कुमार रस्तोगी#

#जिला क्रीड़ा सचिव रामदयाल, हंसराज कुशवाहा, एस. एन. त्रिवेदी, शिवकांत कुशवाहा, उमाशंकर, रजनीश पांडेय, अनुराग मिश्रा, हेमा सिंह, निगार बेगम, मैना गुप्ता, संगीता टंडन, मीनू वर्मा आदि उपस्थित रहे#

No comments