#सुलतानपुर:- कल्यानपुर- में रात में चोरी से* *मचा हड़कंप, ग्रामीणों में, दहशत#
#सुलतानपुर:- कल्यानपुर- में रात में चोरी से* *मचा हड़कंप, ग्रामीणों में, दहशत#
#सुल्तानपुर: जयसिंहपुर- थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कल्यानपुर में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है#
#जानकारी के अनुसार ग्राम छितूनी निवासी मनोज वर्मा पुत्र मंतराम वर्मा के दुकान में रात के समय चोर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे सामान को खंगाला और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई#
#पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है#
#लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है#

No comments