#हरदोई:- पुलिस लाइन मे ग्राम प्रहरियों का जनपद स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित#
#हरदोई:- पुलिस लाइन मे ग्राम प्रहरियों का जनपद स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित#
#हरदोई:- पुलिस लाइन मे ग्राम प्रहरियों का जनपद स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित#
#मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा बरेली मे आयोजित 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण पुलिस लाइन हरदोई मे किया गया, जहॉ जनपद स्तरीय ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें#
#कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गांव मे अपराध नियंत्रण तथा विभिन्न प्रकरणों मे पुलिस को सहयोग प्रदान करने मे ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिये मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उनके मानदेय मे वृद्धि की गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है, तथा प्रदेश का सतत विकास हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था मे सुधार हुआ है, तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व मे अग्रणी राज्य बनकर देश के विकास मे अपना महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है#


No comments