#हरदोई:- सण्डीला- शांति समिति की बैठक सम्पन्न#
#हरदोई:- सण्डीला- शांति समिति की बैठक सम्पन्न#
#हरदोई: सण्डीला- आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दुर्गा महाष्टमी, दशहरा, धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज आदि पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को तहसील सण्डीला के सभागार कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई#
#बैठक की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सण्डीला द्वारा की गई। बैठक में ACP/ क्षेत्राधिकारी संडीला और पुलिस, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, नगर निकाय, खाद्य एवं पूर्ति तथा विकास विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया#
#बैठक में आगामी त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, विद्युत एवं यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा बाजारों में भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई#
#अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का समय से सत्यापन सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए। साथ ही थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला, दुर्गा पूजा एवं अन्य धार्मिक/सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजकों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए#
#बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय नागरिकों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए सभी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने आमजन को आश्वस्त किया कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा पर्वों के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सण्डीला#

No comments