#हरदोई:- कार्यालय सहायक आयुक्त (खाद्य-II), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन#
#हरदोई:- कार्यालय सहायक आयुक्त (खाद्य-II), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन#
#हरदोई: आयुक्त महोदय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में आगामी आगामी दशहरा एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु विशेष कड़ा सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।इसी क्रम में आज सहायक आयुक्त (खाद्य-II) श्री कुमार गुंजन के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा हरदोई सदर स्थित बैरैया पुरवा में संचालित विपिन गुप्ता के सोहन पापड़ी निर्माण केंद्र पर औचक छापेमार कार्रवाई की गई#
#परिसर में अत्यंत गंदगी के बीच खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था। निर्माण कार्य में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के शेड्यूल-4 का पालन नहीं पाया गया। निर्माण शाला में रखे खाद्य पदार्थों के पैकेटों/पात्रों पर निर्माण तिथि (Mfg Date), एक्सपायरी तिथि (Expiry Date) एवं 'बेस्ट बिफोर' (Best Before) जैसी आवश्यक जानकारियों का सर्वथा अभाव था। खामियाँ पाए जाने पर विभाग द्वारा मौके पर ही निर्माण प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया तथा उक्त प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।मौके से सोहन पापड़ी, बेसन, बूंदी, मैदा एवं पाम ऑयल के कुल 05 नमूने विश्लेषणात्मक जाँच हेतु संगृहीत कर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं#
#सामग्री सीज (Seized): 335 किग्रा सोहन पापड़ी (अनुमानित मूल्य: ₹1,03,850/-), 102 किग्रा बेसन (अनुमानित मूल्य: ₹15,300/-) और 150 कुंतल बूंदी (अनुमानित मूल्य: ₹14250/-) और एक्सपायरी, सड़ी व फंगस लगी असुरक्षित सामग्री को मौके पर ही पूरी तरह से नष्ट कराया गया: लगभग 3 कुंतल सड़ी सोहन पापड़ी, 1 कुंतल खराब नमकीन और लगभग 1.50 कुंतल सड़ी सूजी एवं फंगस लगा बेसन और 3 कुंतल खराब अरारोट एवं मैदा#
#दशहरा एवं दीपावली के इस विशेष पर्व पर मिलावटखोरों के विरुद्ध यह अभियान पूरी कड़ाई के साथ लगातार जारी रहेगा। आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अवैध व अमानक खाद्य विक्रेताओं/निर्माताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी#
#छापेमार टीम में शामिल अधिकारी: 1. श्री ज्ञान प्रकाश - खाद्य सुरक्षा अधिकारी, 2. श्री अनुराग सिंह - खाद्य सुरक्षा अधिकारी,3. श्री चित्रसेन- खाद्य सुरक्षा अधिकारी#
#कुमार गुंजन (सहायक आयुक्त - खाद्य-II) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरदोई

No comments