#हरदोई:- एमएलसी की उपेक्षा, बिगाड़ सकती है भाजपा का चुनावी गणित#
#हरदोई:- एमएलसी की उपेक्षा, बिगाड़ सकती है भाजपा का चुनावी गणित#
#हरदोई: भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के दम पर फिर अपनी सीट बचाने उतरे अवनीश कुमार, यूजीसी बिल और आरक्षण संशोधन पर पहले ही बिखर चुका है स्नातक मतदाता#
#हरदोई: स्नातक एमएलसी चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। मौजूदा एमएलसी अवनीश कुमार सिंह पटेल एक बार फिर भाजपा के सिंबल पर अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतर चुके हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पिछले कार्यकाल में स्नातक मतदाताओं की लगातार उपेक्षा का खामियाजा इस बार भाजपा को भुगतना पड़ सकता है#
#सूत्रों की मानें तो उनका पूरा दारोमदार इस बार भी स्थानीय भाजपा नेताओं, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की मेहनत पर टिका है। खुद स्नातक मतदाताओं से उनका सीधा संवाद न के बराबर रहा है#
#स्थिति तब और गंभीर हो गई है जब केंद्र सरकार के यूजीसी बिल और आरक्षण संशोधन जैसे मुद्दों को लेकर पहले से ही शिक्षित और स्नातक मतदाता भाजपा से नाराज चल रहा है। शिक्षक और कर्मचारी वर्ग में इसको लेकर भारी रोष है, जिसका सीधा असर स्नातक चुनाव पर पड़ना तय माना जा रहा है#
#चर्चा यह भी है कि इस बार स्नातक मतदाता किसी चेहरे पर नहीं, बल्कि अपने हक और सम्मान की लड़ाई के लिए वोट करेगा। ऐसे में अगर भाजपा आलाकमान ने समय रहते जमीनी नाराजगी को नहीं समझा, तो एमएलसी की यह उपेक्षा पूरे क्षेत्र का चुनावी गणित बिगाड़ सकती है#

No comments