#हरदोई:- वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक#
#हरदोई:- वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक#
#हरदोई: 15 अक्टूबर। वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘बेटियाँ बहादुर बेटियाँ फाउंडेशन’ ने महिला सशक्तिकरण और बालिका जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन की अध्यक्षा रेशमा गुप्ता ने की, जबकि उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहीं#
#रेशमा गुप्ता ने छात्राओं से आत्मविश्वास, शिक्षा और साहस के साथ आगे बढ़ने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। नीतू गुप्ता ने शिक्षा और आत्मसम्मान को महिला सशक्तिकरण का आधार बताया। शिक्षिका अलका गुप्ता ने कहा कि बेटियों को सुरक्षित रखने के साथ उन्हें अपनी सुरक्षा, अधिकारों और भविष्य के संबंध में निर्णय लेने में सक्षम बनाना आवश्यक है#
#कार्यक्रम में शिक्षिकाएँ जीनत जहाँ,आकांक्षा सिंह तथा छात्राएँ अंकिता, आंशिका तिवारी, खुशी, लक्ष्मी, प्रीति, रिंकी, संध्या और शीतल सहित अन्य छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था#

No comments