Breaking News

#हरदोई:- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पर कथित जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, सपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग#

#हरदोई: जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई प्रेमावती के सम्बन्ध मे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शराफत अली द्वारा की गई कथित जातिसूचक टिप्पणी के विरोध मे गुरुवार को जिला पंचायत सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, मातृ शक्ति एवं सर्वसमाज के सैकड़ों लोगों ने अम्बेडकर पार्क, हरदोई मे एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष के पुतले का दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया तथा संबंधित प्रकरण में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई#

#प्रदर्शन के उपरांत क्षेत्रवासियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार मे नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे अपर पुलिस अधीक्षक तथा महिला थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पर की गई कथित जातिसूचक टिप्पणी को लेकर, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई#

#इसी क्रम मे जिला पंचायत सदस्यों, समर्थकों एवं सर्वसमाज के लोगों द्वारा जनपद हरदोई की विभिन्न कोतवाली, थानों एवं पुलिस चौकियों में पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के समर्थन में व्यक्तिगत रूप से 200 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं हैं। शिकायतों के माध्यम से संबंधित प्रकरण की जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन में सम्मिलित हुए लोगों ने कहा कि सार्वजनिक जीवन मे कार्यरत किसी भी महिला जनप्रतिनिधि के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण का निष्पक्ष परीक्षण कर, कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की#

#इस अवसर पर अनुराधा मिश्रा, पुष्पा देवी, रीना गुप्ता, शोभना सिंह, साधना शुक्ला, कमोदिनी देवी, विनोद राठौर, मुदित बाजपेई, रवि चौधरी, सोनू भारती, कौशलेन्द्र कुमार, राममूर्ति राठौर, रामप्रकाश सिंह, श्याम सिंह सहित मनीष रावत, शिवम् चौधरी, मोनू दिवाकर, सुमित सिंह, शैलेश अवस्थी, कुलदीप कुमार व् विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, मातृ शक्ति एवं बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे#

No comments