#हरदोई:- गांधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी का आयोजन#
#हरदोई:- गांधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी का आयोजन#
#हरदोई: प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्मिता गोस्वामी ने बताया की आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर, हरदोई में गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई श्रीमती रीता कौशिक द्वारा विभिन्न स्कूलों से प्रभात फेरी में सम्मिलित बच्चो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रभात फेरी में न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालय के कर्मचारीगण, विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी तथा अन्य संबंधित लोग शामिल हुए। प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को महात्मा गांधी के आदर्शों, सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों द्वारा गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों से संबंधित नारों के माध्यम से लोगों को सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता एवं अहिंसा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर माननीय जिला जज महोदया ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाकर एक बेहतर एवं समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में शांति, सद्भाव एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया#

No comments