#हरदोई:- गांधी जयंती पर विकास भवन में श्रीमती नेहा ब्याडवाल, मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए#

#कार्यक्रम में “वैष्णव जन तो तेने कहिए” की संगीतमय प्रस्तुति दी गई तथा महात्मा गांधी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” का गायन किया गया। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी के जीवन-मूल्यों और संघर्षों पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया। वक्ताओं ने गांधी जी के सिद्धांतों और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी के त्याग एवं बलिदान का स्मरण किया गया#
#स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छाग्रही राजकुमार, अजमेरी, राहुल, मनी देवी एवं संजय को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया#
#विकास भवन के कार्यक्रम के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस लाइन के निकट स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए#
#कार्यक्रम में परियोजना निदेशक अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उपायुक्त मनरेगा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके उपरांत उन्होंने बाल सुधार गृह पहुंचकर निरुद्ध बाल बंदियों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए तथा उन्हें गांधी जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया#

No comments