Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई पीस कमेटी की बैठक#


#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई पीस कमेटी की बैठक#

#हरदोई: आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं अन्य त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे#

‎‎#बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल, दुर्गा पूजा समितियों, रामलीला समितियों के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान सभी थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं के विषय में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं और प्रशासन का प्रयास है कि हर नागरिक अपने त्यौहार को पूरी सुरक्षा एवं सुविधा के साथ मना सके। जिलाधिकारी ने सभी धर्मगुरुओं एवं समिति के सदस्यों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और त्यौहारों को शांति, सद्भाव एवं परम्परागत उल्लास के साथ मनाएं#

‎‎#जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी आयोजन स्थलों, दुर्गा पांडालों एवं रामलीला स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर लें और जो भी कमियां पाई जाएं, उन्हें सम्बन्धित विभागों जैसे विद्युत, नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, अग्निशमन आदि से समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल निस्तारित कराएं। पांडालों में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रहें। विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन यंत्र, प्रवेश एवं निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा जांच मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। कोई भी पांडाल बिना अनुमति के न लगाया जाए तथा भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं वालंटियर्स की तैनाती रहे। लाउडस्पीकर का प्रयोग माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुसार निर्धारित समयावधि में ही किया जाए। जुलूस एवं मूर्ति विसर्जन के मार्गों का पूर्व में निरीक्षण कर लिया जाए, जर्जर सड़कों एवं लटकते विद्युत तारों को तत्काल ठीक कराया जाए। ‎‎जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम संचालित रहे। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बड़े मेलों में चिकित्सा शिविर अवश्य लगाया जाय#

‎#पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा ने कहा कि समस्त आयोजन परंपरागत रूप से ही मनाए जाए। मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित स्थल पर ही कराया जाय। मूर्तियों की ऊंचाई मानक से अधिक कदापि न हो। पांडाल में प्रवेश एवं निकास के लिए अलग अलग मार्ग हो। पांडाल में सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया जाय। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी आयोजक अपने कार्यक्रम की अनुमति समय से प्राप्त कर लें। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया जाय#

‎‎#इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments