Breaking News

#हरदोई:- स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता मे निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गयी#


#हरदोई:- स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता मे निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचक नामावलियों को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नामों के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में त्रुटियों के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्यवाही संपन्न कराएं#

#इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें#

No comments