Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- चांदी लूट कांड में कोतवाली पुलिस बनी चकरघिन्नी, पत्रकार का फोन उठाने से क्यों कतराते रहे पुलिस अधिकारी? सी ओ ने मीटिंग में होने की बात कहकर काटा फोन#



 

#हरदोई:- शाहाबाद- चांदी लूट कांड में कोतवाली पुलिस बनी चकरघिन्नी, पत्रकार का फोन उठाने से क्यों कतराते रहे पुलिस अधिकारी? सी ओ ने मीटिंग में होने की बात कहकर काटा फोन#

#सर्राफा व्यापारी साजिश का शिकार: "न खुदा ही मिला, न विशाले संगम" पुलिस ने एक ही घटना को दो समय में दर्शाकर उच्च अधिकारियों को किया गुमराह#

#हरदोई: शाहाबाद- थाना क्षेत्र में 27 सितंबर को दिनदहाड़े हुई चांदी लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट की इस वारदात के पीछे कोई बाहरी गिरोह ही नहीं, बल्कि पीड़ित व्यापारी के चालक की भूमिका भी सामने आने से पुलिस की जांच ने नया मोड़ ले लिया। एसओजी, सर्विलांस और शाहाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 2.315 किलो चांदी, घटना में इस्तेमाल शिफ्ट डिजायर कार, दो 315 बोर के तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। 27 सितंबर को हृदयराम सोनी निवासी अहिमामऊ, लखनऊ अपने चालक करण के साथ वैगनआर कार से शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। शाहाबाद क्षेत्र में बजरी प्लांट के पास एक शिफ्ट डिजायर कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रास्ता रोक दिया। देखते ही देखते बदमाशों ने वैगनआर का शीशा तोड़ा और उसमें रखा चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस और शाहाबाद पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं#

#सीसीटीवी और सर्विलांस ने खोला राज : पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस के जरिए संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का चालक करण ही लूट की साजिश में शामिल था। उसे व्यापारी के चांदी के कारोबार और यात्रा की पूरी जानकारी थी। आरोप है कि उसने अपने साथियों को चांदी ले जाने की जानकारी दी और वारदात की योजना तैयार की गई#

#पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ऐसी जगह को वारदात के लिए चुना, जहां सीसीटीवी की निगरानी कम थी। बिना नंबर की शिफ्ट डिजायर से व्यापारी की वैगनआर को रोककर लूट को अंजाम दिया गया। घटना को विश्वसनीय बनाने के लिए चालक करण के साथ मारपीट की गई और उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया गया, ताकि पुलिस की जांच में उस पर तत्काल शक न जाए#

#पुलिस के मुताबिक, 1/2 अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना पर शाहाबाद बाईपास पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की सफेद शिफ्ट डिजायर कार पुलिस के रडार पर आई। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाशों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी#

#पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुशील और विमल गोली लगने से घायल हो गए। वहीं घेराबंदी कर अमन और करण को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। व्यापारी कुल 17.5 किलो चांदी लेकर शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। चांदी दो बैगों में रखी थी। एक बैग में 12.5 किलो और दूसरे में 5 किलो चांदी थी। बदमाशों ने वारदात के दौरान 5 किलो चांदी वाला बैग लूट लिया था। पुलिस ने बरामदगी के दौरान लूटी गई चांदी में से 2.315 किलो चांदी बरामद करने की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि लूट की वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे और शेष चांदी कहां गई।  गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है#

#उक्त घटना के बावत जब पत्रकार ने सीओ एवं कोतवाल से फोन से संपर्क किया तो काफी समय तक फोन संम्पर्क ही नहीं हो सका। काफी समय बाद सी ओ से फोन से बात हुई तो पूछे जाने पर उक्त लूट की घटना के बारे में जानकारी फोन काट दिया#

No comments