#हरदोई:- अनिल यादव समेत कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़का युवा कांग्रेस,राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी#
#हरदोई:- अनिल यादव समेत कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़का युवा कांग्रेस,राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी#
#आगरा: में कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अनिल यादव समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा#
#प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 28 सितंबर को आगरा में 'वोट चोरी' के गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस नेता बेहद शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। लेकिन सत्ता के दबाव में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की आवाज को दबाने के लिए उन पर हत्या के प्रयास जैसी अत्यंत गंभीर और फर्जी धाराएं लगाकर उन्हें जेल भेज दिया#
#निर्भान सिंह यादव ने इसे नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला दमन और दमनकारी नीति करार दिया है#
#शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर दमनकारी कार्रवाई करने वाले और फर्जी धाराएं लगाने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए#
#प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता#
#कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनके शीर्ष नेताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया और फर्जी मुकदमे वापस नहीं हुए, तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी#

No comments