#जालौन:- भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रही काजल, चंचल को दूसरा व जाहिद को तीसरा स्थान#
#जालौन:- भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रही काजल, चंचल को दूसरा व जाहिद को तीसरा स्थान#
#नगरपालिका में लगा स्वास्थ्य शिविर, हुई शुगर-बीपी की जांच, मरीजों को मिलीं दवाइयां#
#कोंच: सेठ बद्रीप्रसाद महाविद्यालय में मंगलवार को 'राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका' विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपने विचारों से प्रभावित किया#
#महाविद्यालय के डायरेक्टर आशुतोष हूंका एवं कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीखर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर भाषण प्रतियोगिता की शुरुआत की। छात्र छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं सेवा भावना पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता में काजल राठौर को प्रथम, चंचल पाल को द्वितीय स्थान और जाहिद को तृतीय स्थान मिला। उक्त तीनों प्रतिभाओं को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डायरेक्टर हूंका ने कहा कि छात्र छात्राओं को पाठ्यक्रम की शिक्षा के साथ ही रचनात्मक, शारीरिक गतिविधियों में प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए, जिससे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। इस दौरान कार्यवाह प्राचार्य डॉ. ब्रजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इधर, नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने करीब आधा सैकड़ा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं। शिविर में लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), एचआईबी, बुखार, खांसी, जुकाम सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। इस दौरान सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार शाक्य डॉ. केके भार्गव, एलटी महेंद्र नगाइच, ओटी टेक्नीशियन सर्वेश कुमार, लाखन सिंह, नेहा कुशवाहा, शिफा आदि रहे#

No comments